Jio life khul ke


Monday 19 March 2018

३० के पार इन बातो का आप खास ख्याल रखे (Take special care beyond 30)



३० के पार इन बातो का आप खास ख्याल रखे 

अक्सर देखा जाता हे की लोगो की उम्र तो बढ़ती जाती हे, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल और खान-पान में कोई बदलाव नहीं आता हे।  जबकि वास्तविकता में उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर की गतिविधियों में बदलाव आने लगता हे और उसके अनुसार जरूरते भी बदलने लगती हे।  फिर चाहे वह खान-पान में बदलाव हो या दिनचर्या में।  आइये हम जानते हे ऐसी ही कुछ जरुरी बाते जो ३० से अधिक उम्र होने पर नजरअंदाज नहीं की जा सकती हे।  खासतौर पर महिलाओ के मामलो में।
स्किन 
तीस से ज्यादा उम्र होने पर कई बार एडल्ट एक्ने की समस्या देखने को मिलती हे। यह एपिडेमिक होता हे और स्ट्रेस, डाइट और हॉर्मोन की वजह से यह समस्या सामने आती हे। लेकिन इस उम्र में ज्यादातर लोग यह गलती करते हे की वे अपनी स्किन को टीनेज की तरह मानते हे और उसी उम्र के लिए बनाये गए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हे, जो तुलनात्मक रूप से ज्यादा तेज चेमिकल्स वाले होते हे।  जबकि इस उम्र में जेंटल और माइल्ड प्रोडक्ट्स की जरुरत होती हे ताकि त्वचा का प्राकतिक तेल बरक़रार रहे। 

मसल्स 

तिस के बाद शरीर का गठिलापन कम होने लगता हे। मसल्स ढीली होने लगती हे।  ऐसे में एक्सरसाइज करना जरूरी हे। एक्टिव होने के बाद भी एक्सरसाइज जरूरी  हो जाती हे, क्योकि हर दशक में मसल्स के गठीलेपन में कम से कम ५% की कमी तो आती ही हे।  ऐसे में स्ट्रेंथ टैनिंग करनी चाहिए। इससे मसल्स तो मजबूत होते ही हे, साथ ही उनका पूण; निर्माण भी होता हे। 

मेटाबोलिज्म 

स्ट्रेंथ टैनिंग से कैलोरी भी बर्न होती हे जिससे मेटाबोलिज्म भी बढ़ता हे।  उम्र बढ़ने के साथ ही जेनेटिक्स, हॉर्मोन और डाइट जैसे विभिन्न कारणों से मेटाबोलिज्म कम होने लगती हे।  इसके लिए प्रोसेस्ड फ़ूड और अन्हेल्थी डाइट से परहेज करने के साथ ही  प्रोटीन और ओमेगा ३ युक्त डाइट का सेवन करना चाहिए।  साथ ही डाइट के ७० फीसदी हिस्से में फल और सब्जियों की मात्रा होनी चाहिए। 

डाइट 

उम्र के साथ हमारा पाचन तंत्र कमजोर होने लगता हे जिससे डाइट में शामिल पोषक तत्वों को हमारा शरीर अवशोषित नहीं कर पाता हे।  खासतौर पर कैल्शियम। ऐसे में जरूरी हे की अपनी डाइट में ऐसी चीजों के शामिल किया जाये जिससे कैल्शियम की कमी पूरी हो सके।  इसके लिए सोयाबीन, स्प्राउट्स, तिल, रागी, जीरे का पानी आदि का सेवन करना चाहिए।  स्प्राउट्स से कैल्शियम के अलावा अन्य जरूरी नुट्रिएंट्स की मात्रा भी मिलती हे। इसी तरह रोज सुबह या शाम एक गिलास निम्बू पानी पिए।  इससे मिलने वाला विटामिन सी कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता हे। दिनभर में कोई एक खट्टा फल भी खाया जा सकता हे। डेयरी प्रोडक्ट्स का भी भरपूर सेवन करना चाहिए।
Read: How to lose weight